छत्तीसगढ़

CG : महापौर ने अधिकारियों के साथ पानी टंकी का किया निरीक्षण

एमसीबी । ग्रीष्मकाल में पानी की कमी और जल आपूर्ति व्यवस्था पर्याप्त करने विगत दिवस नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय ने नगर निगम के सभापति संतोष सिंह और एमआईसी सदस्यों के साथ नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 केराडोल पानी टंकी का निरीक्षण कर पूरे परिसर का अवलोकन किया। महापौर ने स्वयं सीढ़ी में चढ़कर पानी टंकी के पूरे परिसर को देखा। ज्ञात हो कि पीएचई के पाइप लाइन का कनेक्शन केराडोल के वार्ड क्रमांक-01 के पानी टंकी तक गया है और गर्मी के मौसम में पानी का प्रेशर कम हो जाता है।

पीएचई से पानी पर्याप्त मात्रा में न मिलने के कारण वार्ड वासियों को ग्रीष्म काल में पेयजल सहित निस्तारण हेतु जल की उपलब्धता में काफी कठिनाइयां होती है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने स्वयं निगम के जल विभाग के अधिकारियों के साथ समस्याओं से रूबरू हुए, महापौर ने पानी टंकी के अवलोकन करने के बाद उसके मरम्मत हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने ट्यूबवेल के मरम्मत के लिए भी जल शाखा के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की अच्छी व्यवस्था शहरवासियों को देना नगर निगम का मौलिक दायित्व होता है। सभी इसका अच्छे तरीके से निर्वहन करें, जिससे क्षेत्र के आम जनमानस को सुगम पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य नरेंद्र साहू, राम अवतार, नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago