छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद के शिक्षक को 5 साल की हुई सजा …

महासमुंद। नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने आरोपी शिक्षक को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने माना कि आरोपी ने अपने पद और गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते का गंभीर दुरुपयोग किया। अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका जायसवाल की अदालत ने आरोपी शिक्षक गणेशराम चंद्राकर को पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना जमा नहीं करने की स्थिति में तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

न्यायालय ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 के तहत भी तीन वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद का प्रावधान रखा गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियोजन के अनुसार, 8 जनवरी 2025 को पीड़ित छात्रा ने महासमुंद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने बताया कि गणित की कक्षा के दौरान शिक्षक ने कथित तौर पर नशे की हालत में उसके साथ अनुचित स्पर्श किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पूरी की और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

CG : मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी …

रायपुर । तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…

23 minutes ago
राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव : प्रतीक्षालय में गंदगी से यात्री हो रहे हैं परेशान, नियमित सफाई की जरूरत …

राजनांदगांव| बस स्टैंड में बने यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां नियमित…

26 minutes ago
राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव : मोती तालाब के पास फैल रही गंदगी सफाई के साथ जागरूकता भी जरूरी …

राजनांदगांव| मोती तालाब में बस स्टैंड वाले हिस्से में गंदगी फैल रही है। आसपास के…

28 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव : पाइप लाइन में लीकेज, व्यर्थ ही बह रहा है पानी, जल्द सुधार किया जाए …

राजनांदगांव | स्टेशन रोड में सैनिक ऑफिस के सामने पाइप लाइन में लीकेज हो गया…

31 minutes ago
मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

अंबागढ़ चौकी l मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने निवास कार्यालय में विशेष पत्रकार वार्ता…

39 minutes ago
राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव : महेश नवमी पर अभिषेक, अन्नदान रक्तदान कर शोभायात्रा निकाली …

राजनांदगांव| महेश्वरी पंचायत ने महेश नवमी पर्व मनाया। प्रदेश सभा से झंवर, प्रकाश लड्डा, नंदा…

41 minutes ago