CG : महासमुंद ग्राम कौवाझर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न…

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं – डॉ. एकता लगेह

महासमुंद | ग्राम कौवाझर में महिला सशक्तिकरण पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों एवं समाज में उनकी स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. एकता लगेह थीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक युग में महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि शक्ति का स्वरूप होने के बावजूद महिलाएं आज भी अपेक्षित सम्मान और अवसरों से वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त हों तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौवाझार के सरपंच गेंदराम जांगड़े ने की। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में जिला सदस्य प्रतिनिधि अमर चंद्राकर और जनपद सदस्य अंजलि जगन्नाथ खैरवार उपस्थित रहे।

डॉ. एकता लगेह ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया और किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है।

अतिथि अमर चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लें और जीवन में आत्मनिर्भरता तथा साहस का परिचय दें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच, ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, हेमवती यादव और ममता यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन डाइजेश्वरी चंद्राकर ने कुशलतापूर्वक किया।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

4 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago