छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से डामन कुमार साहू ने खोला खुद का कंप्यूटर सेंटर

महासमुंद बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सुखरीडबरी के निवासी श्री डामन कुमार साहू एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद  कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर ऑनलाइन सर्विस की ट्रेनिंग ली। लेकिन सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण वे अपना खुद का कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने में असमर्थ थे। इसी दौरान, उनके मित्र ने उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में बताया, जिसके तहत सरकार 35 प्रतिशत अनुदान के साथ ऋण प्रदान करती है। इस योजना की जानकारी मिलते ही डामन ने खादी ग्रामोद्योग विभाग, जिला पंचायत महासमुंद से संपर्क किया और आवेदन किया। उसकी पात्रता की जांच के बाद भारतीय स्टेट बैंक, बागबाहरा शाखा ने उन्हें 4 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया।
इस आर्थिक सहायता से उन्होंने कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्नीचर खरीदा और अपने सपने को साकार करते हुए कंप्यूटर ऑनलाइन सर्विस सेंटर की शुरुआत की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर आज उनका सेंटर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिससे वे प्रतिमाह 15,000 से 20,000 रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
डामन न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल हुए, बल्कि अपने क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। वे नियमित रूप से बैंक का ऋण चुका रहे हैं, जिससे उनका आर्थिक भविष्य भी सुरक्षित हो गया है। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस योजना ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। आज मैं गर्व से कह सकता हूँ कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

5 hours ago