Home » CG : महासमुंद में उपसरपंच के घर धमाका, पुलिस ने कहा ये

CG : महासमुंद में उपसरपंच के घर धमाका, पुलिस ने कहा ये

28/10/2023

महासमुंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार यहां विस्फोटक से उपसरपंच का घर उड़ाने की कोशिश की गई। इस जोरदार धमाके से पूरा गांव सहम गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बागबाहरा ब्लाक के ओडिशा सीमा से लगे अंतिम गांव टेमरी में आईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है। घटना रात 1 बजे की बताई गई है। गांव के उपसरपंच राधे लाल साहू के घर के कालम पर ब्लास्ट किया गया। घटना के दौरान घर के भीतर बच्चे सहित चार सदस्य सोए थे। हालांकि घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। किंतु विस्फोटक के प्रभाव से भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। कोमाखान पुलिस जांच कर रही है।

इस मामले में महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि इस घटना में कोई बड़ा बम धमाका नहीं हुआ है वहीं उन्होंने आईडी ब्लास्ट होने की बात को पूरी तरह से फर्जी बताया।

Leave a comment