छत्तीसगढ़

CG : महिला का निधन पश्चात् देहदान, त्वचा दान और नेत्रदान

भिलाई । खंडेलवाल कॉलोनी निवासी सूरज बाई जैन ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सौंपी थी आज उनका 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ, जैन परिवार ने सूरज बाई की इच्छा का सम्मान करते हुए सूरज बाई के पुत्र मनीष कुमार(गिरीश जैन) व बहु निमिता जैन पोते निखिल जैन व् हार्दिक जैन ने देहदान व् नेत्रदान हेतु सहमति देते हुए नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से सम्पर्क किया।

समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,राजेश पारख,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल सक्रीय हुए।सर्वप्रथम श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ हर्षिता जैन,डॉ चिराग गोयल व नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये। सेक्टर ९ हॉस्पिटल बर्न यूनिट की टीम ने डॉ उदय कुमार व डॉ अनिरुद्ध मेने के मार्गदर्शन पर डॉ राहुल सिंगरौल , सुनीता मैडम,रश्मि मैडम,मोह्हमद कमर,बालम्मा ने त्वचा एकत्र की।रात्रि श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के संदीप रिसबुड़ व दीपक रवानी ने देहदान की औपचारिकता पूरी की।

सूरज बाई के पुत्र मनीष कुमार ने कहा कहा उनकी माँ ने हमेशा सादगी से जीवन जिया उनकी इच्छा थी की वो हमेशा समाज के लिए कुछ ऐसा करें की लोगों का भला हो सके और आज उनके निधन के बाद उनके नेत्रों से दो लोग देख सकेंगे और उनके शरीर से मेडिकल के छात्र रिसर्च कर सकेंगे एवं त्वचा से बहुत से जरुरत मंद लोगों का भला होगा आज हमारे परिवार और समाज को माँ जीने का तरीका सीखा गई माँ हमेशा हमें प्रेरित करती रहेंगी। सूरज बाई जैन के पडोसी राजेश पारख ने कहा सूरज बाई जैन बहुत ही धार्मिक व पारिवारिक महिला थी एवं उनकी इच्छा के अनुरूप परिवार ने उनका देहदान,त्वचा व नेत्रदान कर उनका इस जीवन को सार्थक किया जैन परिवार के इस निर्णय से समाज में जागरूकता बढ़ेगी। राज आढ़तिया ने जानकारी दी कि यह पहला अवसर है जब एक व्यक्ति के देहदान,त्वचा दान व नेत्रदान सभी दान हुए हैं यह हम सब के लिए प्रेरणादाई क्षण है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

8 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

8 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

9 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

9 hours ago