गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान दानीकुंडी गांव की सुनीता चौधरी के रूप में हुई है। घटना के समय उनके पति संतोष चौधरी एक शादी समारोह में शामिल होने गांव से बाहर गए थे।
मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। सुनीता घर पर अकेली थीं। उनकी लाश पतेराटोला मोहल्ले में मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश की स्थिति संदिग्ध होने के कारण यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…