बालोद जिले में सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोग हाईवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। यह घटना दल्ली राजहरा क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में बाइक सवार हाईवा की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दल्ली राजहरा पुलिस ने हाईवा को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक आदिवासी युवती ने शादी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते…
रायगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्टेडियम ग्राउंड बोईरदादर रायगढ़…