CG : माइक्रो एटीएम सुविधा से किसानों को बड़ी राहत

माइक्रो एटीएम से राशि निकालना हुआ आसान

धान खरीदी केंद्र कुनकुरी में किसान भीमचंद लकड़ा का टोकन जारी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित ढंग से जारी है। जशपुर जिले के कुनकुरी धान खरीदी केंद्र पहुँचे ग्रामवासी किसान भीमचंद लकड़ा ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और बताया कि इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएँ पहले की तरह सुव्यवस्थित हैं।

         लकड़ा ने बताया कि वे नियमित रूप से इसी केंद्र में धान बेचते हैं। आज उन्होंने ऑनलाइन टोकन कटाया, जो बिना किसी कठिनाई के तुरंत प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर वे अपना धान लेकर आएँगे और खरीदी की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

 माइक्रो एटीएम सुविधा किसान के उपयोगी

    केंद्र में उपलब्ध माइक्रो एटीएम सुविधा को किसान के लिए विशेष रूप से उपयोगी बताया गया है। लकड़ा के अनुसार, इस सुविधा से किसान आवश्यकता अनुसार तुरंत राशि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे दैनिक जरूरतों की पूर्ति में आसानी होती है। यह सुविधा छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

धान खरीदी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी और समयबद्ध

          धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएँ केंद्र में उपलब्ध हैं—ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, माइक्रो एटीएम, बारदाना, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध। जिले का प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी कर रहा है ताकि हर किसान को धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबद्ध रूप में मिले।

माइक्रो एटीएम से राशि निकालना आसान

       राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से किसान 2,000 रुपए से 10,000 रुपए तक की राशि तत्काल निकाल सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल से किसानों को बैंकों में कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती और धान बिक्री के तुरंत बाद उन्हें आवश्यक नकद उपलब्ध हो जाता है। यह व्यवस्था किसानों की आर्थिक आवश्यकताओं को त्वरित रूप से पूरा करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

9 hours ago