Home » CG : मामूली बात पर मां से हुआ विवाद, 12 साल की बेटी ने लगाई फांसी

CG : मामूली बात पर मां से हुआ विवाद, 12 साल की बेटी ने लगाई फांसी

20/11/2023

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मां से आपसी विवाद के चलते 12 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने कोशिश की। मां ने तुरंत फंदे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।मिली जानकारी के अनुसार, मां और बेटी के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बेटी अपने कमरे में चली गई और फांसी के फंदे पर झूल गई। बेटी को गुस्से में जाती देख मां पीछे-पीछे गई और तुरंत फंदे पर से उतारा। मां ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर है।

Leave a comment