छत्तीसगढ़

CG : मुंगेली में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई …

मुंगेली। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़िया वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। वन क्षेत्र में दबिश देकर की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित वाहन मालिकों और संलिप्त लोगों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में वन विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेली वनमंडल के खुड़िया वन परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। वन अमले ने भूतकछार परिसर के बीट क्रमांक 487 आरएफ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अथवा अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

13 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

18 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

32 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

39 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

46 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

54 minutes ago