गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं के भंडारण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस एवं जिंक की पर्याप्त उपलब्धता हर समय बनी रहे, ताकि डायरिया से प्रभावित मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने वर्षा ऋतु में सर्पदंश की संभावित घटनाओं को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
समीक्षा बैठक में टीबी मुक्त अभियान को मिशन मोड में संचालित करने, पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड एवं वय वंदना कार्ड का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा सभी स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
रायपुर. अल नीनो के असर से मानसून के कमजोर होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव…
3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन सहकारिता,…
भोपाल केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (VB-G Ram-G)…
रायपुर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और…
रायपुर : खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…