कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून
महासमुंद मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित होगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के तहत विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद तथा संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 25 जून 2026 तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर जारी किए जाएंगे। योजना संबंधी विस्तृत जानकारी आदिवासी विकास विभाग की वेबसाइटhttps://tribal.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है।
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बिजली उपभोक्ताओं की…
भोपाल रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
रायपुर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का बढ़ता उपयोग किसानों की आय और उत्पादकता में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार…
भोपाल मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन समिति की 22वीं शासी निकाय की बैठक प्रमुख सचिव वन संदीप…