रायपुर। आज प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरीनंदन भगवान हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की।
श्री सालासर बालाजी धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
पूरे देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। देश के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में भी भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। सालासर बालाजी मंदिर में आज सुबह से लेकर शाम तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को सवामणी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आज 11 बजे से भजन गंगा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सालासर बालाजी में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…