रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।
उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी,मावली माता मंदिर सिंगारपुर ,महामाया मंदिर तरेंगा,दुमनाथ मंदिर रामपुर ,विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल,अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट,बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान,जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी,खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सुजलॉन ग्रुप के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय कपूर ने…
भोपाल भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंदौर में आयोजित एक…
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…