छत्तीसगढ़

CG : मुठभेड़ में मारे गए 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान, इतना था इनाम…

बीजापुर । जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। 26 में से 18 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी गई।

बीजापुर जिले के अंड्री इलाके में गुरुवार को भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। अब तक 26 में से 18 शवों की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, उनपर 53 लाख का इनाम था। पुलिस अधिकारी बरामद किए गए अत्याधुनिक हथियारों का भी निरीक्षण कर रहे हैं।

शहीद जवान को दी गई अंतिम सलामी
वहीं मुठभेड़ में शहीद हुए जवान राजू ओयामी को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा- शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास पॉलिसी से प्रभावित होकर राजू ओयामी ने साल 2020 में समर्पण किया था।

व्यर्थ नहीं जाएगा राजू का सर्वोच्च बलिदान : आईजी सुंदरराज पी
इसके बाद से जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एंटी नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा था। राजू की शहादत को हम याद रखेंगे। किसी भी हाल में सर्वोच्च बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगे। फोर्स शांति, विकास और सुरक्षा के फार्मूले पर अमल करते हुए लगातार आगे बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि, शहीद जवान राजू ओयामी का परिवार नक्सली इलाके में रह रहा है। उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

9 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

9 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

9 hours ago