रायपुर । मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह रेबीज से ग्रसित था, जिसका इलाज अस्पताल में जारी था। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के पंडरिया गांव का रहने वाला संतोष ध्रुव (38) को 21 जुलाई को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे रेबीज था, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल के तीसरी मंजिल पर आईसोलेशन में चल रहा था। रविवार सुबह उसने मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में संतोष ध्रुव की मौत हो गई है।
मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक के आत्महत्या करने की खबर जैसे ही सामने आई, तो अस्पताल परिसर और प्रबंधन दोनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मेकाहारा प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मृतक के परिजनों को भटकना पड़ रहा है।
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को रायगढ़ जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…