छत्तीसगढ़

CG : मेकाहारा हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर और मेडिकल टीम को रेडिएशन से मिलेगी सुरक्षा, ACI के कैथ लैब में लगाया गया ‘एगनेस्ट’

रायपुर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कैथ लैब में कार्यरत डॉक्टर और पूरी टीम को रेडिएशन(विकिरणों) से सुरक्षा प्रदान करने के लिए रेडिएशन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया है. एगनेस्ट नामक यह सुरक्षा कवच कैथ लैब में कार्यरत मेडिकल टीम को एक्स-रे मशीन से निकलने वाली हानिकारक विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करता है. एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग और कार्डियोलॉजिक्स कंपनी के सहयोग से इसे कैथ लैब में लगाया गया है डॉक्टर, सहयोगी स्टाफ और मरीज को भी देगी सुरक्षा कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने रेडिएशन प्रोटेक्शन सिस्टम (विकिरण सुरक्षा प्रणाली) के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एगनेस्ट, कैथलैब में कार्यरत पूरी मेडिकल टीम को यहां तक कि प्रोसीजर टेबल में लेटे मरीज को हानिकारक एक्स-रे विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करेगी. यह सुरक्षा कवच कार्डियोलॉजी प्रोसीजर किए जाने वाले टेबल के साथ चारों तरफ से अटैच है. यह कार्बन माइक्रो फाइबर बेस और रेडिएशन एब्जॉर्बिंग मेटलिक एलॉय (बिस्मथ और एंटीमनी धातु) से बना है जो एक्स-रे मशीन से निकलने वाले हानिकारक विकिरणों को सोख लेते हैं. इन विकिरणों से यदि बचाव न किया जाए तो भविष्य में कैंसर, मोतियाबिंद और अन्य बीमारियां होने की संभावना रहती है.  डॉ. स्मित श्रीवास्तव के अनुसार, कैथलैब में पूरी प्रक्रिया एक्स-रे मशीन की सहायता से की जाती है (एक्स-रे गाइडेड प्रोसीजर). कैथ लैब में प्रतिदिन कार्डियक इंटरवेंशनल प्रक्रिया होती है. पूरी टीम लम्बे समय तक यहां रहती है. ऐसे में पूरी टीम विकिरण के संपर्क में आती है. एगनेस्ट एक व्यापक, स्कैटर रेडिएशन (फैलने वाले विकिरण) सुरक्षा प्रणाली है, जो पूरी तरह से आधुनिक कैथ लैब में रेडिएशन के फैलाव और बिखराव को रोकने में मदद करती है. यह कैथ लैब में कार्य करने वाली मेडिकल टीम को सुरक्षा प्रदान करते हुए एक्स-रे विकिरणों से होने वाले दुष्प्रभाव को कम करती है. इसे सीआर्म एक्स-रे मशीन की गति और दिशा के अनुसार इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रोगी की दिशा के अनुसार सरलता से इधर उधर घूम सकता है. यह 91 प्रतिशत रेडिएशन से सुरक्षा देता है.

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीराम वन गमन…

1 hour ago
MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

भोपाल  मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के…

1 hour ago
रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की…

2 hours ago
NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इंदौर/ भोपाल   नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए…

2 hours ago