दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कमलापदर बड़े कारली गांव में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी भाई ने धान कूटने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोटले से अपने भाई की छाती पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।
घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…
भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…
कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…
भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…
भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…