रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां सुबह घना कोहरा छाए रहता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभवना जताई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है।
यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में इसी सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे।
0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य…
राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…
राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…
ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…
जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…