छत्तीसगढ़

CG : युवक की सड़क हादसे में मौत …

दुर्ग। जिले में एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 10 जनवरी की शाम करीब साढ़े 5 बजे नगपुरा चौक के पास हुई। हादसे में उत्तम ढीमर (26 साल) को सिर और गर्दन में गंभीर चोट पहुंची थी, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मामला पुलगांव चौकी का है।

बताया जा रहा है वह अपने दोस्तों के साथ जस गीत झांकी देखने नगपुरा आया था। शाम को लौटते नगपुरा चौक में बाइक मोड़ते समय हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना के 2 दिन बाद हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मृतक उत्तम ढीमर जिले के ग्राम नारधा का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ जस गीत झांकी देखने नगपुरा आया था। शाम करीब 5.35 बजे झांकी देखने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए बाइक (क्रमांक CG 07 CL 8423) को मोड़ रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा ट्रक (क्रमांक CG 07 BU 7586) के चालक ने तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और मृतक के साथ आए दोस्तों ने घायल उत्तम को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

kgnews

Recent Posts

महिलाओं के नाम बढ़ीं संपत्तियां, 1 अप्रैल से अब तक 10 हजार महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्रियां

महिलाओं के नाम बढ़ीं संपत्तियां, 1 अप्रैल से अब तक 10 हजार महिलाओं के नाम हुई रजिस्ट्रियां

भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी…

39 minutes ago
MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

MP में Township Development पर सख्ती, सरकार ने लागू किए नए नियम

भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…

58 minutes ago
भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल सिटी बस सेवा में खत्म होगा राजनीतिक दखल, अब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अधीन संचालन

भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…

1 hour ago
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

12 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

12 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

12 hours ago