बिलासपुर। बकाया राशि के विवाद में एक व्यक्ति पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने हमला कर दिया। पचपेड़ी पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ग्राम चिल्हाटी के निवासी सोनाऊ राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह खेती और जेसीबी चलाने का काम करता हैं। हाल ही में उन्होंने गंगा प्रसाद अवधेलिया के खेत का काम पूरा किया था, जिसका कुल हिसाब 29 हजार रुपये हुआ था। गंगा प्रसाद ने उस समय 13,500 रुपये का भुगतान किया था और शेष राशि के लिए 15 सितंबर की सुबह 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था।
सोनाऊ राम के अनुसार, हिसाब-किताब के दौरान गंगा प्रसाद ने केवल 4,100 रुपये देने की बात कही, जिससे असहमत होने पर गंगा प्रसाद, उनकी पत्नी विनिता बाई, और उनका बेटा गोलू अवधेलिया ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जब सोनाऊ राम ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गोलू अवधेलिया ने त्रिशूल से हमला किया, जिससे सोनाऊ राम के सीने और पाखोरे (पसलियों) पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के दौरान अमृत लाल और रमेश वर्मा ने बीच-बचाव किया। सोनाऊ राम की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5), और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…