छत्तीसगढ़

CG : रजिस्ट्री दफ्तर में सर्वर फेल… जमीन मालिकों को लग रहे अतिरिक्त चार्ज…

मार्च एंडिंग के चलते रजिस्ट्री दफ्तर में जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर भारी भीड़ देखी जा रही है. यही कारण है कि दफ्तर में सर्वर फेल की शिकायतें आम हो गई है. लेकिन इसका नुकसान आवेदकों को अतिरिक्त पैसे देकर चुकाना पड़ रहा है. अब सवाल ये है कि सर्वर फेल होने की वजह से जो रजिस्ट्री नहीं हो रही है उसका जिम्मेदार कौन है ?

एक पाठक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने 24 मार्च को अपनी जमीन की रजिस्ट्री के लिए शासकीय नियमों के मुताबिक अप्वाईंटमेंट लिया था. लेकिन सर्वर फेल होने के कारण उस दिन उनकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी.

जमीन की रजिस्ट्री अगले दिन यानी 25 मार्च को हुई. लेकिन इस दिन कर्मा जयंती की शासकीय छुट्टी थी. यही कारण है कि रजिस्ट्री दफ्तर में अधिकारियों ने छुट्टी के दिन की रजिस्ट्री का अतिरिक्त चार्ज (शासकीय शुल्क) के नाम पर 1 हजार रुपए अतिरिक्त लिए.

अब सवाल ये है कि सर्वर फेल का जिम्मेदार कौन है ? वहीं रजिस्ट्री दफ्तर के जिम्मेदारों के मुताबिक सर्वर फेल होने की वजह से यदि रजिस्ट्री नहीं होती है तो वो रजिस्ट्री यदि छुट्टी के दिन होती है तो नियमों के मुताबिक उसका अतिरिक्त शुल्क लगेगा.

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

9 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

9 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

9 hours ago