छत्तीसगढ़

CG : राजस्व अफसरों को हाईकोर्ट से मिली राहत, दर्ज अपराध को शून्य माना

बिलासपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के खिलाफ नामांतरण में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा है कि उक्त मामले में अधिकारियों ने अपने न्यायिक क्षेत्राधिकार का पालन किया था, इस पर अपराध दर्ज नहीं हो सकता।

वर्तमान में कांकेर के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मार्बल और पामगढ़ के संयुक्त कलेक्टर राजकुमार तंबोली के खिलाफ यह मुकदमा तब दर्ज किया गया था जब वे सन् 2014 में कोरबा जिले में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। शिकायत के मुताबिक आदिवासी महिला बुधवारो बाई के नाम पर 2.19 एकड़ जमीन थी। उसके किराएदार मानकेसर लाल ने 6 दिसंबर 1983 को महिला को धोखे में रखते हुए अपने नाम पर उस जमीन का एक वसीयतनामा तैयार करा लिया। उक्त दोनों अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर किराएदार ने वह जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद बुधवारी वाई के संबंधी इंद्रपाल सिंह कंवर ने कटघोरा कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन किया।

इसमें बताया गया कि बुधवारी बाई आदिवासी महिला थी, जबकि मानकेसर लाल गैर आदिवासी है। इस जमीन का नामांतरण नहीं हो सकता था। जेएमएफसी कोर्ट कटघोरा ने 10 फरवरी 2014 को तत्कालीन तहसीलदार अशोक कुमार मार्बल और राजकुमार तंबोली के अलावा दो पटवारी विशंभर सिंह ठाकुर, एसके साहू तथा मानकेसर लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 तथा 34 के तहत जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया था। मामले की पुलिस जांच चल रही थी। इस एफआईआर को दोनों अधिकारियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने नामांतरण की कार्रवाई रजिस्टर्ड सेल डीड के आधार पर की थी। खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने सुनवाई पूरी कर दोनों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

5 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago