छत्तीसगढ़

CG : राज्य सलाहकार ने राज्यपाल गोद ग्राम ‘बिजली’ का किया निरीक्षण

स्वच्छता सुधार, कचरा संग्रहण और प्लास्टिक मुक्त गांव के दिए निर्देश
पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभाग को कराया अवगत

गरियाबंद, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मधुरिमा महेंद्र सिंह गिरी ने फिंगेश्वर विकासखंड के राज्यपाल गोद ग्राम ‘बिजली’ का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन करते हुए पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें स्वच्छता सुधार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उपसरपंच, वार्ड पंच, मितानिन दीदी, स्वच्छग्राही महिलाएं और स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।

गिरी ने शिक्षकों को बच्चों में स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे अपने घरों और परिवेश को साफ रखने के लिए परिवार को प्रेरित कर सकते हैं। वार्ड पंचों को अपने-अपने वार्ड का गहन निरीक्षण कर सूक्ष्म स्वच्छता कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं पंचायत सचिव को राशन कार्ड के आधार पर सभी व्यक्तियों का पुनर्मूल्यांकन कर स्वच्छ भारत मिशन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा गया।


जिला समन्वयक परवेज हनफी ने स्वच्छग्राहियों को घर-घर जाकर नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा। पारदर्शिता के लिए वार्ड स्तर पर उपस्थिति मॉनिटरिंग हेतु रजिस्टर बनाने को कहा गया। गांव को प्लास्टिक मुक्त करने और सहायता समूहों के माध्यम से ‘बर्तन बैंक’ शुरू करने की जिम्मेदारी ब्लॉक समन्वयक रेवती रमन साहू को सौंपी गई। प्रत्येक गली की वर्तमान स्थिति की फोटो तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में स्वच्छता सुधार का तुलनात्मक मूल्यांकन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान ग्राम बिजली में पेयजल समस्या सामने आने पर प्रभारी अधिकारी अमजद जाफरी ने तुरंत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। विभाग द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्यपाल द्वारा गोद लिए गए इस गांव को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है।
 

kgnews

Recent Posts

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

31 minutes ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

51 minutes ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

1 hour ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

1 hour ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

1 hour ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

1 hour ago