CG : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर ने रचा इतिहास

8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कास्य पदक जीते 

रायपुर, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि दर्ज कराते हुए बीजापुर खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने पहली बार 8 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। बीजापुर जिले की यह उपलब्धि खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो गई है।

बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में 5 से 7 सितम्बर 2025 तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर अकादमी के कुल 20 खिलाड़ियों (13 बालिका एवं 7 बालक) ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में लक्ष्मण हपका ने ट्रायथलॉन (60 मीटर रन, ऊंची कूद, लंबी कूद) एवं किड्स जैवलिन में स्वर्ण पदक अर्जित किए। नताशा तेलामी ने ट्रायथलॉन (60 मीटर रन, लंबी कूद, शॉटपुट बैक थ्रो) में स्वर्ण पदक हासिल किया। सविता कुहरामी ने ट्रायथलॉन (60 मीटर रन, लंबी कूद, 600 मीटर रन) में स्वर्ण पदक जीता। निर्मती तेलम ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। संतोषी भंडारी ने 60 मीटर एवं 600 मीटर रन में स्वर्ण पदक जीता। अंजली कारम ने पेंटाथलॉन (60 मीटर रन, लंबी कूद, 60 मीटर हर्डल, शॉटपुट, 600 मीटर रन) में स्वर्ण पदक तथा लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। भूमिका कुरसम ने जैवलिन थ्रो में रजत तथा पूजा वाचम ने 1000 मीटर रन में कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीजापुर अकादमी के 5 खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एन्ट्री स्टैंडर्ड को क्वालीफाई कर 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक कालिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित होने वाली 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये सभी खिलाड़ी बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी से जुड़े हुए हैं तथा शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर संबित मिश्रा एवं प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह, प्राचार्य एकलव्य निल मिश्रा, पीईटी कुमारी अमिता गुर्जर एवं एथलेटिक्स टीम के कोच संदीप कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

8 minutes ago
CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…

13 minutes ago
CG : रायपुर में गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार …

CG : रायपुर में गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना…

17 minutes ago
CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…

30 minutes ago
CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…

34 minutes ago
CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…

38 minutes ago