छत्तीसगढ़

CG : रामभरोसा ने बच्चों की शिक्षा के लिए दो एकड़ निजी भूमि स्कूल और छात्रावास (आश्रम) निर्माण के लिए किया था दान …

गरियाबंद । सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिस स्कूल में आज बच्चे पढ़ रहे हैं। वह उनके त्याग, परिश्रम और दूरदृष्टि की मिशाल है।

रामभरोसा युवावस्था में उन्होंने पत्ता तोड़ाई का कार्य किया। जहां कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर जीवन यापन करते थे। उनकी कार्यशैली और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें संग्रहण कार्य की देखरेख के लिए मुंशी बनाया गया। जहां उन्हें मात्र 165 रुपये तक का वेतन मिलता था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपनी मेहनत से जीवन को संवारते गए।

पेशे से किसान रामभरोसा आज भी अपनी पुश्तैनी 7 एकड़ भूमि पर खेती कर रहे हैं। उनके दो पुत्र हैं, जो कृषि कार्य में उनका सहयोग करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने निजी हित से ऊपर उठकर समाज के भविष्य को प्राथमिकता दी। जीवनभर पाई-पाई जोड़कर उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए अपनी 1 एकड़ भूमि स्कूल निर्माण के लिए तथा लगभग 1 एकड़ भूमि छात्रावास (आश्रम) निर्माण के लिए दान कर दी। आज उसी दान भूमि पर सर्वसुविधायुक्त शासकीय हाई स्कूल एवं आश्रम का निर्माण हो चुका है, जहां हवादार कक्ष, खेल मैदान सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को यह समझना चाहिए कि उनकी शिक्षा के पीछे एक किसान का त्याग और समर्पण छिपा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और उनके योगदान को सार्थक बनाएं। रामभरोसा का यह योगदान न केवल ग्राम मौंहाभाठा बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी बन गया है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

3 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

3 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago