छत्तीसगढ़

CG : रायगढ़ में वन्य प्राणी को कुत्तों ने नोचा, मौत …

रायगढ़। जिले के जंगलों में पानी की तलाश में वन्यप्राणी अब बस्तियों तक पहुंचने लगे हैं। इसी दौरान एक कोटरी (हिरण प्रजाति) गांव तक पहुंच गया, जहां कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कोटरी गंभीर रूप से घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए वह पास के एक घर के आंगन में घुस गया। बाद में वन विभाग ने उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, लेकिन शाम को वह मृत अवस्था में जंगल में मिला। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को चिराईपानी क्षेत्र के जंगल से एक कोटरी पानी की तलाश में भटकते हुए बस्ती तक पहुंच गया, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए कोटरी गांव के निवासी मनोज डनसेना के घर के आंगन में घुस गया, लेकिन कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थिति देखी और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। बताया जा रहा है कि हमले में कोटरी के पिछले पैरों में गंभीर चोट आई थी और वह भय के कारण कांप रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल कोटरी का पशु चिकित्सक से इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देलारी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में रह सके।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

8 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

8 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

8 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

9 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

9 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

9 hours ago