छत्तीसगढ़

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा केस में फरार चल रहे आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य था । आरोपी अपने साथियों के साथ आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने और सट्टे से संबंधित रुपये के लेन-देन तथा हिसाब-किताब का कार्य करता था।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अप्रैल 2025 को थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर नवीन स्कूल के पास गली रोड, खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसती छपरी गंज, खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालन कर रहा है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से Samsung Galaxy S22 मोबाइल फोन एवं ₹21,000 नगद बरामद किए गए थे। मोबाइल की जांच में ALLPANELEXCH एवं ALLPANELEXCH 9-CO नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले थे।

पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया था कि वह अमित अग्रवाल एवं सुभेष अग्रवाल के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित करता था। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया था कि आरोपी सुभेष अग्रवाल आईपीएल एवं अन्य क्रिकेट सट्टा खिलता है और सट्टे रुपये के लेन-देन और हिसाब-किताब का कार्य करता था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया था।

उक्त मामले में चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में अपराध क्रमांक 203/2025 के तहत धारा 6 एवं 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अंकित अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी रानीसती छपरी गंज, खरसिया को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, सह-आरोपी अमित अग्रवाल एवं सुभेष अग्रवाल घटना के बाद से फरार चल रहे थे। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुभेष अग्रवाल पिता स्व. गजानंद अग्रवाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी रायगढ़ चौक, खरसिया क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटारोला कंपनी का मोबाइल फोन (मॉडल G60 Pro) जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी अमित अग्रवाल निवासी स्टेशन रोड, खरसिया अब भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मजबूती…

5 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर…

14 minutes ago
CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा

आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची सहित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा रायपुर, पंचायत…

17 minutes ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

CG : नए शैक्षणिक सत्र के साथ स्कूली वाहनों की विशेष जांच, 14 वाहनों में मिली खामियां

विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूल धमतरी, जिले में नए…

21 minutes ago
आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सफल जटिल माइक्रोसर्जरी, संगठन के दबाव में करवाई थी नसबंदी

जगदलपुर. बस्तर में पुनर्वास की एक अनोखी पहल ने कई परिवारों के जीवन में नई…

25 minutes ago
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार, मौसम विभाग ने बताई संभावित एंट्री डेट

भोपाल / रायपुर   दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2026) की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. दक्षिण…

33 minutes ago