CG : रायपुर: इंदौर से हुई नकली दवा की सप्लाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, सारंगढ़-भाटापारा कनेक्शन सामने आया …
रायपुर: औषधि प्रशासन और पुलिस ने नकली दवा सप्लाई और बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका मास्टरमाइंड इंदौर का है। विभाग ने पहली बार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रोचक अग्रवाल , सुरेंद्र कुमार और खेमराम बानी (केशरवानी) शामिल हैं। सुरेन्द्र बंटी भाटापारा के प्रकाश मेडिकल स्टोर्स का संचालक है। खेमराम केशरवानी के साथ सारंगढ़ के होटल में सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम बैठक कर रहा था। बानी नकली दवा बेचने का आरोपी है। उसके साथ मामले को रफा-दफा करने के लिए यह बैठक करने का आरोप है। इनकी दवाएं दुर्ग रायपुर सारंगढ़ में खपाई जाती रहीं हैं।
बहरहाल विभाग का आरोप है कि इन तीनों के द्वारा बनाए और सप्लाई की गई दवाओं में कैमिकल कंटेंट की जगह पाउडर का इस्तेमाल होता है। औषधि विभाग की शब्दावली में ऐसी दवाओं को स्कूरियस ड्रग कहा जाता है। तीनों ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है। सोमवार को तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…