छत्तीसगढ़

CG : रायपुर की महिला से साढ़े 5 लाख की ठगी, पार्ट टाईम जॉब का शातिर ने दिया था ऑफर

राजनांदगांव। एबीस ग्रुप की एक महिला कर्मी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्जी नंबर से कॉलर ने महिला को मार्केटिंग से जुडक़र मुनाफा कमाने का झांसा दिया। अच्छा प्रस्ताव देखकर महिला कर्मी ने कॉलर की बातों में आकर पौने छह लाख रुपए खाते में डाल दिए। बाद में महिला को ठगी होने का अहसास हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर की रहने वाली तन्नू बहल स्थानीय इंदामरा स्थित आईबी ग्रुप में कार्यरत है। 13 अप्रैल को पार्ट टाईम जॉब का ऑफर देते हुए कॉलर ने पीडि़ता से संपर्क किया। जिसमें ई-कामर्स एवं टेलीग्राम के जरिये कार्य करने के एवज में 30 से 90 प्रतिशत की राशि बढ़ाकर देने का झांसा दिया गया। कॉलर ने वाट्सअप पर 16 अप्रैल को पीडि़ता के मोबाइल में टेलीग्राम लिंक भेजा। 19 अप्रैल को पीडि़ता के खाते में काम करने के एवज में कुछ रकम भी आया। इसके बाद अज्ञात कॉलर ने अलग-अलग किस्तों में महिलाकर्मी से अपने खाते में रुपए डलवाए।

इस बीच कॉलर द्वारा काम करने के लिए महिला कर्मी को कई तरह के आदेश देना भी जारी रहा। हर कुछ दिनों के अंतराल में अलग-अलग वजह बताते हुए महिला से रकम खाते में जमा कराए गए। जब महिला को यह समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई। रुपए वापस मांगने पर कॉलर ने इंकार कर दिया। उसके बाद से कॉलर का मोबाइल भी बंद है। महिलाकर्मी ने कुल 5 लाख 86 हजार 700 रुपए अज्ञात कॉलर के खाते में जमा करा दिए। लालबाग पुलिस से महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

3 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

3 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

3 hours ago