CG : रायपुर के 40 से अधिक इलाकों में 11 जून की शाम नहीं होगी जलापूर्ति, 5 लाख लोग होंगे प्रभावित …
रायपुर । राजधानी रायपुर में 11 जून को विद्युत कार्य के कारण शहर के कई क्षेत्रों में एक पाली की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन से संबंधित कार्य किए जाने के चलते इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार, 33 केवी लाइन में भूमिगत केबल को जोड़ने के लिए 11 जून को 80 एमएलडी और 150 एमएलडी जलशोधन संयंत्र बंद रहेंगे। इसके कारण डंगनिया, गुढ़ियारी, गंज, न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भाठागांव, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, रामनगर, जोरा, रायपुरा, देवेंद्र नगर, संजय नगर सहित 40 से अधिक क्षेत्रों में 11 जून की शाम जलप्रदाय नहीं होगा।
नगर निगम के अनुसार, 11 जून को सुबह निर्धारित समय पर जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन शाम की सप्लाई बंद रहेगी। इससे करीब 5 लाख लोग प्रभावित होंगे। हालांकि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति पुनः सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें। शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से होने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।
गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से…
1 जुलाई से शुरू होगी विकसित भारत जी राम जी योजना, ग्रामीणों की बढ़ेगी भागीदारी…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न…
दो बसों पर चालानी कार्रवाई, 6 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया महासमुंद : सड़क…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं…