रायपुर। निजी कंपनी के वसूली एजेंट ने देनदारों से मिले 62 हजार रुपए का गबन किया। प्रगति नगर पंडरी स्थित राधे चेंबर भवन में मेघदूत मर्केंटाइल प्रालि के अविष्मान सिंह ने कल मोवा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कंपनी में कार्यरत वसूली एजेंट मोती लाल डहरिया ने 10-13 फरवरी के बीच देनदारों से मिली रकम 62400 रूपए कंपनी के एकाउंट में जमा न कर अमानत में खयानत किया। पुलिस ने धारा 316-4 का मामला दर्ज कर लिया है।
टिकरापारा निवासी अधेड़ को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 17.15 लाख रुपए ऐंठ लिए। वार्ड 54 के मोती नगर निवासी शरद कुमार तिवारी 55 ने बीती आधी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शरद को 15 फरवरी को 10.30 बजे एक फोन कॉल आया।
9356675181 के कालर ने शरद को मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने की जानकारी देकर डिजिटली अरेस्ट बता कर बचने के लिए 17,15000 रूपए अपने बताए एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। कल रात 1.35 बजे टिकरापारा थाने में शरद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस धारा 318-4,319-2,340-2 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…