छत्तीसगढ़

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

रायपुर । राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को 10 नई हाई-स्पीड आधुनिक बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों के जरिए अब पुलिस भीड़भाड़ और जाम वाले इलाकों में तेजी से पहुंचकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई करेगी।

नई बाइक इमरजेंसी लाइट और सायरन से लैस हैं, जिससे सदरबाजार, रामसागरपारा, तात्यापारा समेत शहर के अन्य संवेदनशील और अधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में QRT की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान QRT टीमों को नई बाइक सौंपीं और शहर के जाम प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने यातायात अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा भी की।

पुलिस के अनुसार, सभी 10 QRT टीमों को आधुनिक दोपहिया वाहनों से सुसज्जित किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य बनाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ट्रैफिक जाम की सूचना इस नंबर पर दें

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने पर तुरंत यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792 10632 पर सूचना दें। सूचना मिलते ही संबंधित ट्रैफिक थाने की QRT टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई करेगी।

इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले सहित यातायात पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

2 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

3 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

3 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

4 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

4 hours ago