रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा शहर के व्यस्त क्षेत्र पंडरी में हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…