बिलासपुर। अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसके चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। 22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…
बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…
रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी…
भोपाल ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण :…