CG : रायपुर में AI आधारित कार्यशाला का सफल आयोजन…

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की प्रतिभागियों की सराहना

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत, आज रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला “AI आधारित कार्यशाला – नवाचार की ओर एक कदम, AI के संग” का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें प्रोजेक्ट उदघोष टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से सरकारी योजनाओं और कार्यों को अधिक प्रभावी व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की तकनीकी जानकारी प्रदान करना।

कार्यशाला में AI विशेषज्ञ नितेश सिन्हा एवं सूरज यादव ने प्रतिभागियों को बताया कि वीडियो निर्माण के क्षेत्र में AI का किस प्रकार नवाचारपूर्ण उपयोग कर प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उदघोष टीम को संबोधित करते हुए कहा –“इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी का उपयोग आगामी वीडियो निर्माण में अवश्य करें, जिससे शासन की योजनाएं जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।”

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और उनके उत्साह की सराहना की। इस विशेष अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती एवं नगर निगम रायपुर की उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा की उपस्थिति रही।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

5 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

5 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

5 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

5 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

5 hours ago