रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालातों के प्रभाव के बीच जिले में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पैनिक जैसी स्थिति बन गई है। गैस एजेंसियों में अचानक बढ़ी बुकिंग के कारण वेटिंग 950 से 1100 तक पहुंच गई है, जिससे उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ता एक साथ सिलेंडर बुक कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी बुकिंग करा रहे हैं, जिनके घरों में पहले से भरे सिलेंडर मौजूद हैं।
इस वजह से सामान्य मांग से अधिक दबाव बना और वेटिंग तेजी से बढ़ गई। एजेंसियों का कहना है कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि पैनिक के कारण बनी स्थिति है। अचानक बढ़ी मांग का सबसे ज्यादा असर होम डिलिवरी सिस्टम पर पड़ा है। पहले जहां उपभोक्ताओं को 2-3 दिन में सिलेंडर मिल जाता था, अब 5-7 दिन या उससे ज्यादा समय लग रहा है। डिलिवरी बॉय को तय समय में सिलेंडर पहुंचाने में परेशानी हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी से संपर्क करना पड़ रहा है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…