छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में इनोवा कार की चोरी, नाबालिग लड़का गिरफ्तार

रायपुर। चोरी नकबजनी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी को चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में चोरी, नकबजनी करने वाले चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में प्रार्थी दीपेश साव ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ट्रेवल्स का काम है। इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीसी 6407 को इसका ड्रायवर संतोष कुमार बंछोर उर्फ राकेश चलाता है, जो वाहन को चलाने के बाद अपने घर राजातालाब गांधी मैदान के सामने खड़ी करता है। घटना दिनांक 27.04.2024 को भी रात्रि करीबन 10.30 बजे उक्त वाहन को ड्रायवर संतोष कुमार अपने घर के सामने खड़ी किया था, अगले दिन दिनांक 28.04.2024 को सुबह 06.30 बजे बाहर आकर देखा तो इनोवा क्रिस्टा वाहन जहां खड़ी किया था वहां पर नही था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा ड्रायवर के घर के सामने राजातालाब से इनोवा क्रिस्टा वाहन कीमती करीबन 10 लाख रूपये को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 275/24 धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को छुरा जिला गरियाबंद से चोरी के वाहन के साथ रंगेहाथ पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

kgnews

Recent Posts

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…

53 minutes ago
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…

58 minutes ago
श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…

58 minutes ago
कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

भोपाल  बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…

1 hour ago
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

1 hour ago