रायपुर। सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शातिर ठग लोगोंं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर उन्हें लाखों की चपत लगा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रायपुर के प्रफुल्ल कुमार के साथ। जहां एक ठग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उससे 21.81 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू के खिलाफ धारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक शिकायत प्रफुल्ल कुमार बंजारी द्वारा दर्ज कराई गई है।
पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। एन. जीतू ने अमलीडीह क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में रकम लेते हुए कुल 2 लाख रुपये का सौदा तय किया।
प्रफुल्ल बंजारी ने आरोपी को किस्तों में कई बार भुगतान किया। पीड़ित ने कुल 5.10 लाख रुपये दिए, लेकिन न तो फ्लैट मिला, न ही पैसे वापस किए गए। यही नहीं, जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी।
कई लोगों को बनाया शिकार
इसी तरह आरोपी ने दूसरे लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने प्रफुल्ल के परिचित नर्मदा खुटे से तीन फ्लैट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी की। दीक्षा जांगड़े से 2 लाख और सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपये वसूले गए।
21.81 ठगी का आरोप
इन सभी को भी अब तक फ्लैट नहीं मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू पर कुल मिलाकर अब तक 21.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…