छत्तीसगढ़

CG : रायपुर से निकली ट्रेन में AC बंद होने से यात्रियों का हंगामा …

बिलासपुर। भीषण गर्मी के बीच रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत देने के दावों के बावजूद, साउथ बिहार एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 03287) के B2 एसी कोच में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायपुर से रवाना होने के कुछ ही देर बाद कोच का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया, जिससे यात्री पूरी रात उमस और गर्मी से बेहाल रहे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रायपुर स्टेशन से छूटने के कुछ समय बाद ही B2 कोच का एसी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद पूरा एसी कोच भट्ठी में तब्दील हो गया। यात्रियों ने महंगा किराया चुकाकर यात्रा की थी, लेकिन उन्हें आरामदायक सफर की बजाय भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। कोच के अंदर का माहौल धीरे-धीरे दमघोंटू हो गया। महिलाएं हाथों से पंखा झलती नजर आई, बच्चे गर्मी से रो रहे थे और बुजुर्ग पसीने से तरबतर परेशान बैठे थे। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से शिकायत की, लेकिन उन्हें केवल यही आश्वासन मिलता रहा कि अगले स्टेशन पर एसी ठीक कर दिया जाएगा, जो कि नहीं हुआ। यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी रेलवे स्टाफ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। कोई तकनीकी खराबी बताता रहा तो कोई अगले स्टेशन पर ठीक होने का भरोसा देता रहा। लेकिन घंटों तक यात्रियों को राहत नहीं मिली। अब यात्रियों ने कार्रवाई और रिफंड की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…

28 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…

38 minutes ago
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

12 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

13 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

13 hours ago