छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रपति मुर्मू का रायपुर दौरा 25-26 को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत रायपुर में रहेंगी। इस दौरान वे आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा पहले ही इस दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम राज्य सरकार को भेजा जा चुका है, जिसमें उनके प्रवास के सभी प्रमुख बिंदुओं का विवरण दिया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डीजीपी अशोक जुनेजा ने सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं, और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है, जिन्हें वीवीआईपी सुरक्षा का गहरा अनुभव है। वे पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान एसपीजी में कार्य कर चुके हैं।

राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और उनके दौरे के अन्य स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए दूसरे जिलों से भी अफसरों और बल को बुलाया गया है। आईजी अमरेश मिश्रा की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था में 8 डीआईजी, 10 एसपी रैंक के अधिकारी, और दो दर्जन से अधिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगी।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण…

14 minutes ago
प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

प्रभात चौराहा फ्लाईओवर में देरी पर सख्त हुए मंत्री सारंग, PWD अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

भोपाल  राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल प्रभात चौराहे पर निर्माणाधीन डबल-डेकर…

14 minutes ago
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा  बालिकाओं के स्वास्थ्य को…

29 minutes ago
लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अनुभवों का साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश झा

भोपाल  निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (International Election Visitors Programme)"…

39 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…

49 minutes ago
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago