गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से जारी निर्देश के अनुपालन में आगामी 25 जनवरी को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर ’मेरा भारत मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका टैगलाइन इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है।
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जिले के सभी विभाग प्रमुखो को परिपत्र जारी कर प्रचार प्रसार करने और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही की गई कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र में नागरिकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करना और मतदान के महत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…
पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…
कोरबा । कोरबा जिले में आर्थिक तंगी और बाइक की किस्तों के दबाव से परेशान…
कोरबा । पति की मौत के बाद परिवार का सहारा बनी बीमा राशि और ट्रैक्टर…
दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना…