CG : रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में जा रहे दादा और पोता हादसे का शिकार, एक की मौत …

जांजगीर। छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दादा-पोते को पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पोता कैप्सूल वाहन के पिछले चक्के के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दादा के हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।

यह घटना शिवरीनारायण के शबरी पुल के पास स्थित पुराने तहसील कार्यालय के सामने हुई। जानकारी के अनुसार डोंगाकोहरौद निवासी मोहनलाल दिनकर 60 वर्ष पिता दादूराम दिनकर अपने पोते विवेक दिनकर 12 वर्ष पिता जीवनलाल दिनकर को लेकर अपने हीरो फैशन प्रो बाइक क्रमांक सीजी 11 एएक्स 3548 से डोंगाकोहरौद से परसाडीह छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

वे शिवरीनारायण के शबरी पुल के पास स्थित पुराना तहसील आफिस के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन क्रमांक सीजी 22 एक्स 1164 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके बाइक को पीछे से ठोकर मार दी।

ठोकर लगने से मोहनलाल बाइक सहित थोड़ी दूर जा गिरे वहीं उनका पोता विवेक कैप्सूल वाहन के नीचे जा गिरा, जिससे पीछे चक्के में दबकर उसका सर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर ही मासूम विवेक की दर्दनाक मौत हो गईं।

kgnews

Recent Posts

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में तेज होंगी बारिश की गतिविधियां

दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में तेज होंगी बारिश की गतिविधियां

रायपुर. प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में…

32 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी

राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी…

40 minutes ago
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विभागीय सचिवों की ली उच्च…

1 hour ago
स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

2 hours ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

2 hours ago