CG : रेंजर गायब दिखे तो सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सस्पेंड करने के दिए निर्देश …

रायपुर। नवापारा-राजिम नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। सांसद अग्रवाल का शहरवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। शिविर में पहुंचते ही सांसद अग्रवाल ने सर्वप्रथम भारत माता की पूजा-अर्चना की तथा एक-एक स्टॉल में जाकर विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे मंच पर पहुंचे और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान सांसद अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि, शिविर में कुल 308 आवेदन प्राप्त हुए हैं और इन सभी आवेदनों का निराकरण सात दिनों के भीतर हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तय समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिविर के दौरान कई विभागों की लापरवाही भी सामने आई। वन विभाग के रेंजर की अनुपस्थिति पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें निलंबित करने के लिए आदेश किया।

उन्होने मौजूद प्रशासनिक अफसरों से कहा- रेंजर को सस्पेंड करें। अग्रवाल के सामने दम्मानी कॉलोनी में हाईटेंशन तार हटाने की मांग प्रमुख रूप से सामने आई। वहीं सेवानिवृत्त पटवारी अजय उपाध्याय की सेवा पुस्तिका गायब होने तथा पेंशन नहीं मिलने का मामला भी सामने आया। इन दोनो मामलों के त्वरित समाधान के लिए सांसद श्री अग्रवाल ने एसडीएम रवि सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद अग्रवाल ने कन्या शाला के लिए 5 लाख एवं लड़कियों के अखाड़े के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

kgnews

Recent Posts

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

CM साय बोले- खेती हमारी संस्कृति और पहचान की नींव, ड्रोन तकनीक से बदल रही तस्वीर

रायपुर. आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

14 minutes ago
एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा…

19 minutes ago
CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

32 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

39 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

46 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

54 minutes ago