छत्तीसगढ़

CG : रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत…

बलौदाबाजार. जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन निरंतर जारी है. शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है. आज इसका एक दुखद परिणाम सामने आया है, जहां रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर की चपेट में आने से 9 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. यह मामला पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी का है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

ग्रामीण बच्चे के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी होते ही कसडोल विधायक संदीप साहू गांव पहुंचे और बच्चे की मौत पर ट्रैक्टर मालिक, चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. विधायक साहू के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं. इसकी सूचना मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एसडीएम पलारी, थाना प्रभारी, खनिज व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद धरना समाप्त किया गया.

प्रशासन में सरकार का नियंत्रण नहीं : विधायक संदीप

विधायक संदीप साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार, हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी की घटनाएं बढ़ी है. प्रशासन में सरकार का नियंत्रण नहीं है. भ्रष्टाचार चरम पर है. अवैध रेत उत्खनन व परिवहन निरंतर जारी है. शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है. आज इसका एक दुखद परिणाम सामने आया है, जब रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. उन्होंने खनिज विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को आडे़ हाथों लिया है और वन विभाग के क्षेत्र से रेत का उत्खनन व परिवहन में संलिप्त कर्मचारी को बर्खास्त करने, अवैध रेत खदान के संचालक, टैक्टर मालिक व चालक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. वहीं प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम पलारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया.

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

3 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago