छत्तीसगढ़

CG : रेत भंडारण विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद सरपंच दंपती से मारपीट का आरोप …

आरंग। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में रेत के अवैध भंडारण को लेकर गुरुवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आरंग-लवन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला में निस्तारी तालाब के पास रेत का अवैध भंडारण किए जाने को लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्राम पंचायत की सरपंच कमलेश्वरी संतोष जलक्षत्री का आरोप है कि इस

अवैध भंडारण से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन में की गई, लेकिन खनिज विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध में चक्काजाम किया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। चक्काजाम खत्म होने के बाद कुटेला की सरपंच कमलेश्वरी जलक्षत्री और उनके पति संतोष जलक्षत्री आरंग थाना पहुंचे। सरपंच ने आरोप लगाया कि चक्काजाम समाप्त होने के बाद रेत भंडारण से जुड़े कुछ लोगों ने उनके पति के साथ विवाद करते हुए मारपीट की।

सरपंच का कहना है कि जब वे बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई और उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद सरपंच दंपती सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में मौजूद रहे। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और घटनास्थल की स्थिति की भी जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत भंडारण के कारण पहले से ही परेशानी थी, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, केरल से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…

1 hour ago
बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

बड़नगर वैन ब्लास्ट का रहस्य गहराया: पटाखों से किया गया विस्फोट, ‘फिर आ गए’ लिखने के पीछे क्या था मकसद?

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…

1 hour ago
CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…

2 hours ago
CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

CG : डिप्टी डायरेक्टर श्रुति निर्मलकर ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण …

कोंडागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्रुति निर्मलकर द्वारा सखी वन…

2 hours ago
CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

CG : किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध हो – सांसद …

गरियाबंद । जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत के…

2 hours ago
CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

CG : आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने के संबंध में पर्यवेक्षकों का किया गया सेक्टर परिवर्तन …

जांजगीर-चांपा । महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश…

2 hours ago