कोरबा। मानिकपुर पुलिस ने अनाचार के दो अलग अलग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी की दफ्तर में काम करते तो दूसरे की सोशल मीडिया में पीड़िता से जान पहचान हुई थे। दोनों आरोपी ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया था। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूलतः जयपुर निवासी शैलेष गढ़वाल 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के घर रहकर एक दफ्तर में काम करता था। उसके साथ ही बालको क्षेत्र में रहने वाली युवती भी काम करती थी। उनके बीच साथ काम करने की वजह से जान पहचान हो गई। वे मामूली जान पहचान के बाद एक दूसरे के करीब आ गए। शैलेष ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण शुरू कर दिया। युवक पीड़िता के पांव भारी होने पर भी शादी का आश्वासन देता रहा, लेकिन प्रसव उपरांत उसने मुंह फेर लिया।
उसने शादी के लिए कहने पर इंकार कर दिया, जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर की। इसी तरह दूसरी घटना में भी पीड़िता बालको क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले प्रशांत साहू नामक एक युवक से हुई। वे लगातार एक दूसरे से संपर्क में बने रहे। आखिरकार उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का दैहिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू की तो वह मुकर गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया। साथ ही आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…