छत्तीसगढ़

CG : रेलवे को चूना लगाने वाले 400 लोग गिरफ्तार, बिना टिकट यात्रा करते पकड़ाए

बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टाफ ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के मामलों में 4.97 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। इस अभियान में प्लेटफॉर्म सहित 25 ट्रेनों में जांच की गई, जिसमें 487 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए। रेलवे प्रशासन द्वारा 21 मई से 14 जून तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा प्रदान करना है।

साथ ही, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना भी इसका लक्ष्य है। अभियान के पहले दिन, 21 मई को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन पर यह विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन और वहां से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच की गई। इसमें 487 बिना टिकट यात्रियों से 3 लाख 62 हजार 95 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

8 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

8 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

9 hours ago