जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
सूत्रों के अनुसार, शेखर चंदेल, जो कि भाजपा के सक्रिय नेता थे और जिले में स्काउट गाइड के जिला आयुक्त भी थे, ने शुक्रवार रात नैला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
जांच जारी
पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है। शेखर चंदेल की इस अचानक मौत से जिले में शोक का माहौल है।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…